फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में खून से सनी छठ की शाम: छुट्टी पर आए IRB जवान की गोली मारकर ह’त्या

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में छठ पूजा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब छुट्टी पर घर आए IRB जवान अजय यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सोमवार शाम चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में छठ पूजा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब छुट्टी पर घर आए IRB जवान अजय यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सोमवार शाम चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गाय घाट के पास हुई। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों में दुबक गए।

मृतक यदुवंश नगर निवासी समाजसेवी लक्ष्मी नारायण यादव का छोटा बेटा था। वह गिरिडीह में इंडियन रिज़र्व बटालियन (IRB) में पदस्थापित था और छठ पर्व पर छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।

विवाद के बाद चली गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच किसी बात को लेकर अजय और आरोपी के बीच बहस हो गई। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ पास के शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहाँ अजय अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। अचानक आरोपी ने पिस्टल से तीन गोलियां दाग दीं, जो अजय के पेट में लगीं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आरोपी फरार, पहले भी पुलिस पर हमला कर चुका

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, यह वही आरोपी है जो पहले भी पुलिस टीम पर हमला कर चुका है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सड़क जाम और नेताओं का विरोध प्रदर्शन

हत्या से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। लगभग दो घंटे बाद झामुमो नगर अध्यक्ष मंटू यादव के हस्तक्षेप और पुलिस के 48 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया।

घटना के विरोध में पूर्व विधायक बिरंची नारायण, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा और अन्य नेताओं ने बोकारो उपायुक्त से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram