फॉण्ट कनवर्टर NEW

IPS Transfer Posting: जमशेदपुर को मिला नया कप्तान, पीयूष पांडेय होंगे नए एसएसपी

जमशेदपुर. आईपीएस पीयूष पांडेय जमशेदपुर के नए पुलिस कप्तान होंगे, उन्हें जिला का नया वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.पीयूष पांडे को जमशेदपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रामगढ़ और रांची ग्रामीण क्षेत्र में एसपी के रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर. आईपीएस पीयूष पांडेय जमशेदपुर के नए पुलिस कप्तान होंगे, उन्हें जिला का नया वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.पीयूष पांडे को जमशेदपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रामगढ़ और रांची ग्रामीण क्षेत्र में एसपी के रूप में कार्यरत थे। वहीं जमशेदपुर के निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल को समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस 7, हज़ारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार देर शाम बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है. इसमें आईजी, एसपी, एसएसपी स्तर के पदाधिकारी शामिल है. राज्य के 20 जिलों के डीसी को बदलने के बाद सरकार ने आज 15 जिलों के एसपी और एसएसपी को बदल दिया. इनमें धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, लोहरदगा समेत अन्य जिले शामिल हैं. कुल 48 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. रांची के सिटी एवं ग्रामीण एसपी को बदल दिया गया है। अब उम्मीद है कि जल्द ही डीएसपी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला होगा.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram