कांके । ईचापीड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दिव्यांगजनों, जरूरतमंद महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों के बीच व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए रांची के उपायुक्त को आमंत्रित किया गया है। वहीं, कांके बीडीओ विजय कुमार और अंचलाधिकारी अमित भगत को भी आमंत्रण भेजा गया है। मौके पर मुखिया लखो उरांव, पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, उपमुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी, वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।




