Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे : रांची तैयार, 21 नवंबर से टिकट बिक्री शुरू
#Trending

भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे : रांची तैयार, 21 नवंबर से टिकट बिक्री शुरू

By Muzaffar HussainNovember 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच को लेकर तैयारियां तेजी पकड़ चुकी हैं। मैदान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, हर स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं ताकि दर्शक एक यादगार मुकाबले का आनंद ले सकें।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि स्टेडियम परिसर को विशेष रूप से सुसज्जित किया जा रहा है। दोनों टीमें 27 नवंबर को चार्टर्ड विमान से रांची पहुंचेंगी, जहाँ से उन्हें सीधे होटल ले जाया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें विशेष रूट प्लान तैयार कर रही हैं। खिलाड़ियों की आवाजाही के दौरान अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की जाएगी।

टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 21 नवंबर से शुरू होगी, जबकि ऑफलाइन टिकट 25 नवंबर से स्टेडियम स्थित टिकट काउंटर पर उपलब्ध रहेंगे। ऑफलाइन बिक्री का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट लेना अनिवार्य होगा।

टिकट दरें इस प्रकार हैं:

  • विंग A (निचला): 1,600 रुपये
  • विंग B (ऊपरी): 1,300 रुपये
  • विंग C (ऊपरी): 2,200 रुपये
  • विंग D (निचला): 2,000 रुपये
  • स्पाइस बॉक्स: 1,900 रुपये
  • ईस्ट/वेस्ट हिल (ओपन एरिया): 1,200 रुपये
  • अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टैरेस): 2,400 रुपये
  • प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर: 12,000 रुपये (आतिथ्य सहित)
  • हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: 7,000 रुपये (आतिथ्य सहित)
  • कॉर्पोरेट बॉक्स: 6,000 रुपये (आतिथ्य सहित)
  • कॉर्पोरेट लाउंज: 10,000 रुपये (आतिथ्य सहित)
  • एमएस धोनी पवेलियन (लक्ज़री सीट): 7,500 रुपये
  • डोनर्स एनक्लोजर: 1,600 रुपये

स्टेडियम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पानी की बोतल को छोड़कर किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा जांच के कई चरण लागू किए जाएंगे ताकि भीड़ और खिलाड़ियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को दूसरा मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर में और अंतिम वनडे 6 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित होगा।

रांची में होने वाला यह मुकाबला न केवल खिलाड़ियों बल्कि स्थानीय दर्शकों और खेल प्रेमियों के लिए भी खास रहने वाला है, क्योंकि लंबे समय बाद JSCA स्टेडियम में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच का रोमांच देखने को मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026

राज्य स्तरीय कराटे कैंप सफल, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा

July 13, 2026

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, दो बसों और कार की टक्कर में 18 घायल

July 13, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026

राज्य स्तरीय कराटे कैंप सफल, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा

July 13, 2026

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, दो बसों और कार की टक्कर में 18 घायल

July 13, 2026

हापुड़ के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति; पत्नी ने की जमकर धुनाई

July 13, 2026

सैटेलाइट तस्वीरें दे रहीं गवाही: ईरान ने उड़ाए US बेस, जवाबी हमलों से दहला ईरान

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.