फॉण्ट कनवर्टर NEW

जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर, सभी प्रस्तावों को समयबद्ध लागू करने का आदेश

Ranchi : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला अस्पताल प्रबंधन समिति (गवर्निंग बॉडी) की बैठक उपायुक्त सह अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सौरव

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला अस्पताल प्रबंधन समिति (गवर्निंग बॉडी) की बैठक उपायुक्त सह अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पिछली गवर्निंग बॉडी की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अस्पताल संचालन, बुनियादी ढांचे और मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं में सुधार पर चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि आवश्यक मैनपावर को आउटसोर्सिंग के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा और भुगतान सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में किया जाएगा।

अस्पताल परिसर की स्वच्छता, वेटिंग हॉल, शौचालय, पेयजल, बिजली व्यवस्था और मरीजों की सुविधा के लिए सुधार कार्यों को शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति, दवा भंडारण में पारदर्शिता और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड सिस्टम को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि अस्पताल की सेवाओं को सशक्त बनाना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि स्वीकृत प्रस्तावों को समयसीमा के भीतर लागू कर नागरिकों को बेहतर, सुलभ और पारदर्शी स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram