Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»अगर अमेरिका ने हमला किया तो ईरान बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होगा
World

अगर अमेरिका ने हमला किया तो ईरान बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होगा

By Samsul HaqueApril 1, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिका की धमकी का ईरान पर कोई असर नहीं दिख रहा है। अब ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर उसपर हमला किया गया, तो वह परमाणु हथियार को लेकर बड़ा फैसला ले लेगा। न्यूक्लियर डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी। हालांकि, खबरें सामने आई थी कि ईरान ने ट्रंप से बातचीत के इनकार करने के बाद अपनी मिसाइलें तैयार कर ली थीं।

न्यूक्लियर डील को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमेनेई के सलाहकार अली लारिजानी ने कहा है कि अगर ईरान पर हमला हुआ, तो उनके पास बचाव के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम परमाणु हथियारों की ओर नहीं जा रहे हैं, लेकिन अगर आप ईरान के परमाणु मुद्दे पर कुछ गलत करते हैं, तो आप ईरान को इस मामले में आगे बढ़ने के लिए मजबूर कर देंगे, क्योंकि हमें अपनी सुरक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि ईरान यह नहीं चाहता है, लेकिन… इसके पास कोई और विकल्प नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका या इजराइल उसपर हमला करते हैं, तो ईरान अपने रुख पर दोबारा विचार करेगा।

उन्होंने कहा कि अगर किसी समय आप खुद बमबारी करते हैं या इजराइल के जरिए कराते हैं, तो आप ईरान को एक अलग फैसला लेने के लिए मजबूर करेंगे। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान डील के लिए तैयार नहीं होता है, तो बमबारी की जाएगी। हालांकि तब ट्रंप ने योजना को लेकर खुलकर बात नहीं की थी। उस दौरान खमेनेई ने कहा था कि अगर वे कोई परेशानी पैदा करने की धमकी देते हैं। अगर वे हमला करते हैं, तो उन्हें मजबूत जवाब मिलेगा।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने रविवार को कहा था कि इस्लामी गणतंत्र ने उसके तेजी से बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत खारिज कर दी है। ट्रंप ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई को पत्र भेजा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.