फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाहर खेल रहे मासूम को आवारा कुत्तो ने नोंच-नोंच कर ले ली जा’न

India News: पंजाब के लुधियाना में आवारा कुत्तों ने सोमवार को एक छह साल के बच्चे पर हमला कर दिया वह इधर उधर भागता रहा और चिल्लाता रहा और कुत्ते उसे नोंचते रहे आखिर कुत्तों ने नोंच-नोंचकर उसे मासूम को मार डाला। पिछले तीन महीनों

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: पंजाब के लुधियाना में आवारा कुत्तों ने सोमवार को एक छह साल के बच्चे पर हमला कर दिया वह इधर उधर भागता रहा और चिल्लाता रहा और कुत्ते उसे नोंचते रहे आखिर कुत्तों ने नोंच-नोंचकर उसे मासूम को मार डाला। पिछले तीन महीनों में जिले में यह चौथी घटना है। पुलिस ने बताया कि बच्चे का नाम आदित्य था। वह दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह एक कूड़े के ढेर की तरफ भागा। वहां कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के गले, चेहरे और छाती पर गहरे घाव थे। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मां के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि बच्चे के पिता ने उन्हें कई साल पहले छोड़ दिया था। वह एक फैक्ट्री में काम करके बच्चे को पाल रही थी। लक्ष्मी देवी बिहार की रहने वाली हैं। वह लुधियाना के महावीर कॉम्प्लेक्स में रहती है। वह मजदूरी करती है। मेयर इंदरजीत कौर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों के खतरे को नियंत्रित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार वाली नगर निगम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप वाले शहर में कुत्तों के खतरे को रोकने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सभी लोग सिर्फ अपने बॉस अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के स्वागत में व्यस्त हैं। उन्हें लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है।

बता दें कि शहर में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। 24 मार्च को मोही गांव में कुत्तों ने 10 साल के संजीव को मार डाला था। जनवरी में हसनपुर गांव में अर्जुन राम और हरसुखप्रीत सिंह दो बच्चे भी आवारा कुत्तों का शिकार हुए थे। इन घटनाओं से लोगों में डर है। लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने से डरते हैं। प्रशासन को जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो और भी बच्चे इन आवारा कुत्तों का शिकार हो सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram