Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

दिल्ली ब्लास्ट के बाद झारखंड में हाई अलर्ट, राजधानी रांची में सघन जांच अभियान

Ranchi : दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। राज्य में हर स्तर पर सतर्कता बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

रांची शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी और कई वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर उतर आए हैं। विशेष रूप से लोअर बाजार थाना क्षेत्र, कांटा टोली, धुर्वा बस स्टैंड और रांची रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। वाहनों की जांच, यात्रियों की पहचान की पुष्टि और संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

कांटा टोली चौक पर सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन जांच अभियान चलाया, जबकि ट्रैफिक थाना प्रभारी और लोअर बाजार थाना प्रभारी ने मिलकर वाहनों की गहन जांच की। इसी तरह धुर्वा बस स्टैंड पर भी यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।

मोराबादी मैदान में नारकोटिक्स टीम ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब और सिगरेट पीने वालों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान कई लोगों को चेतावनी दी गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही रांची रेलवे स्टेशन पर सिटी एसपी ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के साथ मिलकर संयुक्त जांच की। कई संदिग्ध वाहनों और यात्रियों की तलाशी ली गई। स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी जिलों में थानों और चौकियों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सिटी डीएसपी और अन्य अधिकारी लगातार निगरानी में हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

झारखंड पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *