फॉण्ट कनवर्टर NEW

मेहनत का मिला इनाम! हिंदुस्तान ओलंपियाड के टॉप छात्रों को चेक और प्रमाण पत्र प्रदान

Loherdaga : राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह में बुधवार को हिंदुस्तान ओलंपियाड के विजेता छात्र-छात्राओं को चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नीतीश कुमार एवं सरोज कुमारी को 31- 31 सौ, द्वितीय स्थान प्राप्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Loherdaga : राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह में बुधवार को हिंदुस्तान ओलंपियाड के विजेता छात्र-छात्राओं को चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नीतीश कुमार एवं सरोज कुमारी को 31- 31 सौ, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मोहम्मद इकरमा एवं आकांक्षा एक्का को 21-21 सौ तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले गदर महली एवं आशीष कुमार को 1-11सौ रुपये का चेक प्रदान किया गया।प्रतियोगिता में शामिल अन्य विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार साहू ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। शिक्षक मुकेश कुमार यादव एवं प्रशांत मुंडा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के रामजी साहू, विपिन किशोर लकड़ा, कुमारी संगीता बाला, निशा कुमारी, श्वेता एक्का, सन्नी कुजूर, मंजू कुमारी, किशोरी रानी कुजूर, रश्मि केरकेट्टा, रजनी खेस, निशा कुमारी नाग, अनुपम मिंज, पूजा, संध्या लकड़ा, तथागत साकेत, डॉली वर्मा, आकाश कुमार, ओम नारायण एवं पूजा कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सदस्यएवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram