फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

Har Ghar Tiranga: मुंगेर की सड़कों पर उतरे सीएम सम्राट चौधरी, गूंजे देशभक्ति के नारे

Har Ghar Tiranga अभियान 2026 के तहत मुंगेर के हवेली खड़गपुर में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Patna: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा आंबेडकर चौक से शुरू होकर पटेल चौक तक पहुंची, जिसमें मंत्रियों, विधायकों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’ के नारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक: मुख्यमंत्री

तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर एक व्यापक जन-अभियान बनाने की अपील की।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न चौराहों पर स्थापित देश के महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नंदलाल बसु चौक पर महान कलाकार स्व. नंदलाल बसु, आंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस तिरंगा यात्रा में गन्ना उद्योग मंत्री सह मुंगेर जिला प्रभारी संजय कुमार, विधायक नचिकेता, विधायक कुमार प्रणय और विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

वरिष्ठ प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद समेत जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram