फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में स्वच्छता रैली के साथ पखवाड़े का समापन, हुआ वृक्षारोपण

Bokaro : एन.पी. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चिरा चास, बोकारो में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। पखवाड़े की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई थी, जिसका समापन स्वच्छता जागरूकता

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro :  एन.पी. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चिरा चास, बोकारो में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। पखवाड़े की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई थी, जिसका समापन स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ किया गया।
समापन अवसर पर महाविद्यालय के सचिव श्री प्रमोद सिंह के नेतृत्व तथा अध्यक्ष श्री अविनाश उत्कर्ष, पूजा उत्कर्ष एवं एचओडी संजीव कुमार के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर एवं आसपास की कॉलोनियों में पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव श्री प्रमोद सिंह ने कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की संस्कृति है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, आसपास और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्वयं निभानी चाहिए। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। हमें स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाकर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।”
एचओडी संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। स्वच्छ व्यक्ति के मन में भी स्वच्छ विचार उत्पन्न होते हैं, इसलिए स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं कुमकुम कुमारी, रूपलता सिंह, दीपशिखा, भारती कुमारी, अनामिका कुमारी, प्राध्यापक प्रदीप विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार, आईपी सिंह, नीलू कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बी.एड. एवं डी.एल.एड. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram