Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

गुरुद्वारा शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व में आमंत्रित किया

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के एक शिष्टमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

शिष्टमंडल ने बताया कि आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड की ओर से भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में प्रकाश पर्व उत्सव समारोह का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल रांची के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी, गुरुनानक सत्संग सभा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अर्जुन मिड्ढा, सचिव सुरेश जी मिड्ढा तथा अन्य प्रमुख सदस्य द्वारिका दास मुंजाल, सुरजीत सिंह सलूजा, प्रीतम सिंह गोपी, अनूप सिंह गिरधर, जीतू अरोड़ा, हरीश मिड्ढा और अमरजीत सिंह शामिल थे। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं का उत्साह और श्रद्धा और बढ़ेगी।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *