फॉण्ट कनवर्टर NEW

दामोदर तट से निकली भव्य कलश यात्रा, 108 माँ मनसा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Dugda : दुगदा बस्ती नया टोला में नव निर्मित श्री श्री 108 माँ मनसा मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ बुधवार को कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ।कलश यात्रा दुगदा बस्ती नया टोला स्थित माँ मनसा मँदिर प्रांगण से 121 कुंवारी कन्याओं एवं

अपनी भाषा में पढ़ें

Dugda : दुगदा बस्ती नया टोला में नव निर्मित श्री श्री 108 माँ मनसा मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ बुधवार को कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ।कलश यात्रा दुगदा बस्ती नया टोला स्थित माँ मनसा मँदिर प्रांगण से 121 कुंवारी कन्याओं एवं महिला श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर कलश रख कर दुगदा बस्ती एवं बेड़ा बस्ती होते हुए दामोदर नदी के तट पर पहूँचे।यहाँ आचार्य पांडेय दिनबंधु विशाल पांडेय,पंचानन पांडेय ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ कलशो विधिवत जल भरवाया।कलश यात्रा वापस लौटने पर स्थापना की गयी एवं पंचांग पूजन,वेदि पूजन किया गया।यज्ञ में मुख्य यजमान नेपाल साव पत्नी रूपा देवी,मेघु साव पत्नी सुलोचना देवी,बादल साव पत्नी सोनी देवी,गोपाल साव,बीतन साव रवि साव बैठे हैं।कलश यात्रा में मुख्य रूप से दुगदा के पूर्व मुखिया करली देवी,रूपलालठाकुर,निर्जला, अंबिका,किरण,मणिक कुम्हार,गुल्लु रजक,राजेश रवानी,धनु रजक,निवारण ठाकुर,रंजीत गोस्वामी,सूर्यदेव रवानी,पीयूष साव शामिल थें।आगामी छह अगस्त को वेदी पूजन एवं मंडप पूजन किया जाएगा।सात अगस्त को वेदी पूजन,मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा,हवनपूर्णाहुति,आरती,कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram