Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

सिविल में भव्य जतरा का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का आह्वान

चैनपुर: अति सुदूरवर्ती क्षेत्र चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिविल गांव में भारत मुंडा समाज, ग्राम सिविल के द्वारा एक भव्य जतरा का सफल आयोजन किया गया। इस जतरा में मुंडा समाज के लोगों ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत पारंपरिक नाच और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया, जो मुंडा समाज की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।कार्यक्रम का आरंभ ग्राम पाहन के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद, मुख्य अतिथि, ग्राम संरक्षक और अन्य विशिष्टजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को आज भगवान का दर्जा मिला है, और हम सभी को उनके हर एक आदर्श पर अमल करना चाहिए। उन्होंने समाज से बिरसा मुंडा की तरह जीवन जीकर अपने धर्म और संस्कृति को बचाकर रखने का आह्वान किया।वहीँ, मुखिया ईश्वर खेस ने समाज में एकजुटता की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से एकजुट रहने का संकल्प लेने को कहा।इस सफल आयोजन में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता, मुखिया ईश्वर खेस, सुरेश मुंडा, शालेंद्र मुंडा, अमित सिंह मुंडा, सीता राम मुंडा, रवि मुंडा, ईश्वर मुंडा, पिंटू मुंडा, मगन मुंडा, कृष्ण मुंडा, शंकर मुंडा सहित समिति के कई सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण सुरक्षा को लेके कुरूमगाड़ थाना के जवान तैनात नजर आए एवं मजिस्ट्रेटउपस्थित रहे

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *