फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

सुदिव्य कुमार सोनू को राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पैतृक आवास पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे। दोनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

गिरिडीह: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पैतृक आवास पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे। दोनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित आवास पर सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार का अचानक निधन बेहद दुखद है। उनके निधन से झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व खो दिया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार के योगदान और सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

हेमंत सोरेन ने बताया था बड़े भाई जैसा

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि सुदिव्य कुमार उनके लिए सिर्फ राजनीतिक साथी नहीं, बल्कि बड़े भाई की तरह थे।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि सोनू हमेशा उन्हें स्नेह और मार्गदर्शन देते थे और मुश्किल समय में मजबूती से साथ खड़े रहते थे। उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा याद रहेंगी।

राज्यपाल ने भी जताया दुख

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सुदिव्य कुमार के निधन को बेहद दुखद बताते हुए इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति कहा था। रविवार को उन्होंने भी दिवंगत मंत्री के पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram