फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसा करीब 1:30 बजे मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास हुआ। यह इलाका दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास है।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसा करीब 1:30 बजे मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास हुआ। यह इलाका दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास है।

बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल और पीजी चलता था, जहां कई छात्र रहते थे। हादसे के बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय इमारत में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई दमकल गाड़ियों की मदद से मलबा हटाने और फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग और कुछ कार्यकर्ता भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए थे।

रेस्क्यू टीम ने कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं, मलबे से कुछ शव भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। हालांकि, हादसे में कितने लोग फंसे हैं, इसकी आधिकारिक संख्या अभी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। इससे इमारत की नींव कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा इमारत में बेसमेंट का निर्माण कार्य भी चल रहा था।

सुरक्षा को देखते हुए आसपास की कुछ इमारतों को खाली कराया गया है। मलबे में कुछ वाहन भी दबे होने की बात सामने आई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram