फॉण्ट कनवर्टर NEW

मस्जिद से नहीं आई अजान की आवाज तो हुआ शक, अंदर मिला मौलवी का शव

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में मस्जिद के अंदर मौलवी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
गोपालगंज मौलवी हत्या

अपनी भाषा में पढ़ें

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को मस्जिद के अंदर एक मौलवी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित मस्जिद की है। घटना के बाद इलाके में तनाव और चिंता का माहौल देखते हुए एहतियातन कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है।

अजान न होने पर लोगों को हुआ शक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्धारित समय पर जब मौलवी की ओर से अजान नहीं दी गई, तो आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग जब मस्जिद के अंदर पहुंचे, तो वहां मौलवी का शव पड़ा मिला। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, साक्ष्य जुटाने में जुटी टीम

सूचना मिलते ही उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक और पुलिस की टीमें घटनास्थल से संभावित साक्ष्य एकत्र कर रही हैं। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के कारणों और घटना के समय के बारे में सटीक जानकारी मिल सके।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, शांति की अपील

वारदात की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संदिग्धों की पहचान करने और इलाके से इनपुट जुटाने में लगी हुई हैं।

हत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, मौलवी की हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram