फॉण्ट कनवर्टर NEW

दक्षिण भारत जाने वालों के लिए खुशखबरी, 08189/90 स्पेशल का ऐलान

Jamshedpur news: दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर स्टेशन से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 08189/08190 टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर स्पेशल ट्रेन (टू ओवर डिमांड) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन एक-एक फेरा लगाएगी और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को राहत

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर स्टेशन से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 08189/08190 टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर स्पेशल ट्रेन (टू ओवर डिमांड) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन एक-एक फेरा लगाएगी और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को राहत देगी।

रेलवे द्वारा गुरुवार को कहा जारी सूचना के अनुसार 08189 टाटानगर–एर्नाकुलम स्पेशल 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को टाटानगर से दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर अगले दिन एर्नाकुलम पहुंचेगी। वहीं 08190 एर्नाकुलम–टाटानगर स्पेशल 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को एर्नाकुलम से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग से होते हुए टाटानगर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन एक-एक ट्रिप संचालित की जाएगी।

टाटानगर से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टीटीलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम, डुव्वाड़ा, सामलकोट, राजमुंदरी, एलुरु, विजयवाड़ा, तेनाली, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेनिगुंटा, काटपाड़ी, सलेम, इरोड, तिरुपुर, पलक्काड, त्रिशूर, अलुवा होते हुए एर्नाकुलम पहुंचेगी। वापसी में भी यही प्रमुख स्टेशन निर्धारित किए गए हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण भारत विशेषकर केरल जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय से बनाएं और टिकट आरक्षण सुनिश्चित कर लें। रेलवे ने उम्मीद जताई है कि इस विशेष सेवा से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram