Skip to content
Log In
बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व

डाक विभाग में GDS भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 31 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के डाकघरों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जाएगी।

नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के डाकघरों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक GDS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये

आवेदन में सुधार का भी मौका

आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। विभाग 23 और 24 सितंबर 2026 को आवेदन और रजिस्ट्रेशन में सुधार का मौका देगा। सुधार शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।

विभाग ने बताया है कि एक उम्मीदवार केवल एक ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है। एक से अधिक या डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और नियमों के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा

फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना जरूरी

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में हाल की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • OTR: 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान: 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026
  • आवेदन में सुधार: 23 से 24 सितंबर 2026
  • समय सीमा: सभी प्रक्रियाओं के लिए शाम 5 बजे तक

भर्ती से संबंधित पदों और डाक सर्किलों में रिक्तियों की जानकारी अधिसूचना के Annexure-I में दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना और पात्रता शर्तों को जरूर पढ़ लें।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *