फॉण्ट कनवर्टर NEW

उलियान में गणेश महाली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया आत्मीय स्वागत

K. Durga Rao. गम्हरिया: जमशेदपुर के उलियान में झामुमो नेता गणेश महाली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं

अपनी भाषा में पढ़ें

K. Durga Rao.

गम्हरिया: जमशेदपुर के उलियान में झामुमो नेता गणेश महाली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और आम लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram