फॉण्ट कनवर्टर NEW

गम्हरिया में सुबह-सुबह हड़कंप, पेड़ से लटका मिला युवक

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के मोहनपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने केंदू के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ देखा। मृतक की पहचान दुर्योधन मंडल (35) के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता

अपनी भाषा में पढ़ें

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के मोहनपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने केंदू के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ देखा। मृतक की पहचान दुर्योधन मंडल (35) के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता था।

बुधवार शाम घर से निकला, सुबह मिला शव

परिजनों के मुताबिक, दुर्योधन बुधवार शाम किसी बात पर गुस्सा होकर घर से निकल गया था। रातभर लौटकर नहीं आया तो परिवार और गांववालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, पर कोई सुराग नहीं लगा। सुबह प्रदीप मंडल की जमीन के पास पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव मिला, तो गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, सभी कोणों पर नजर

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच घरेलू विवाद की ओर इशारा करती है, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या, दुर्घटना या किसी साजिश- हर दिशा से जांच रही है। अधिकारियों ने कहा कि असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। गांव में फिलहाल डर और चर्चा दोनों ही माहौल बने हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram