फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

रांची। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की देखरेख में किया गया। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की देखरेख में किया गया। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया। द्वय पदाधिकारियों ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश भी दिये गये। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपर जिला दण्डाधिकारी, रांची द्वारा समारोह के लिए जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा सभी पदाधिकारी उचित समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में झांकियों का प्रदर्शन एवं मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने समारोह के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निदेशित किया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा भी समारोह के दौरान सुदृढ़ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। गौरतलब हाे कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का समादेशन मेजर सुमन कुमार, भारतीय सेना, रांची करेंगे। सुशांत कुमार, परिचारी प्रवर-1, रांची परेड का द्वितीय समादेशन करेंगे।

गणतंत्र दिवस राज्यस्तरीय समारोह में भाग लेने वाले प्लाटून

सेनासी.आई.एस.एफ.सी.आर.पी.एफ.
आई.टी.बी.पी.झारखण्ड जगुआरजे.ए.पी.-1
जे.ए.पी.-2डी.ए.पी (पुरुष)डी.ए.पी (महिला)
एस.एस.बीपश्चिम बंगाल पुलिसजे.ए.पी.-10 (महिला बटालियन)
होमगार्डएन.सी.सी. (गर्ल्स)एन.सी.सी. (ब्वॉयज)

बैण्ड पार्टी

जे.ए.पी -1होमगार्डजे.ए.पी.-10 (महिला)

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram