फॉण्ट कनवर्टर NEW

लायंस क्लब रांची ग्लोबल का स्थापना समारोह, नई टीम ने ली जिम्मेदारी

लायंस क्लब रांची ग्लोबल का चौथा स्थापना समारोह रामाडा बाय विंधम, बरियातू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन पूनम आनंद ने किया। समारोह में जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन कमल जैन, प्रथम उप जिला गवर्नर एमजेएफ लायन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: लायंस क्लब रांची ग्लोबल का चौथा स्थापना समारोह रामाडा बाय विंधम, बरियातू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन पूनम आनंद ने किया। समारोह में जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन कमल जैन, प्रथम उप जिला गवर्नर एमजेएफ लायन कंचन साहू और द्वितीय उप जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन सुजीत कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

समारोह में लायन अरुण कुमार भारतीया ने अध्यक्ष, लायन डॉ. खुशबू अग्रवाल ने सचिव और लायन मोनिका गोयनका ने कोषाध्यक्ष का पद संभाला। लायन अल्तमाश आलम और लायन संतोष अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं लायन आलोक सिंह संयुक्त सचिव और लायन सुमित अग्रवाल संयुक्त कोषाध्यक्ष बने।

सेवा कार्यों को बढ़ाने का संकल्प

तत्काल पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज कुमार मिश्रा और चार्टर अध्यक्ष लायन शैलेश अग्रवाल ने क्लब के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार भारतीया ने सामाजिक सेवा को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। सचिव डॉ. खुशबू अग्रवाल ने बेहतर समन्वय और व्यवस्थित कार्यप्रणाली पर जोर दिया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब रांची ग्लोबल के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ झारखंड चेंबर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। रांची के विभिन्न लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने भी समारोह में शामिल होकर नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram