Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रात के सन्नाटे में सुलगी आग, करनडीह गैरेज में लाखों का नुकसान
Jharkhand

रात के सन्नाटे में सुलगी आग, करनडीह गैरेज में लाखों का नुकसान

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 17, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news:परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह मेन रोड स्थित कार हॉस्पिटल नामक गैरेज में शुक्रवार देर रात अज्ञात असामाजिक व आपराधिक तत्वों ने आगजनी की गंभीर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ी तीन कारें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं, जबकि एक अन्य कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। आगजनी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और गैरेज संचालकों के साथ-साथ वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार हॉस्पिटल गैरेज वैद्यनाथ महतो और मंगल कुजूर की साझेदारी में संचालित होता है। घटना के समय गैरेज में कई ग्राहकों की गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी थीं। आग लगने से डस्टर कार संख्या JH10 AB 4439, टाटा नैनो संख्या JH05 L 4648 और मारुति ऑल्टो संख्या OR02 BK 1670 पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं, पास में खड़ी मारुति 800 संख्या JH05 H 3419 का बंपर आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया गया है कि मकर संक्रांति पर्व के कारण गैरेज के अधिकांश कर्मचारी छुट्टी पर थे। गैरेज के एक पार्टनर वैद्यनाथ महतो भी अपने घर गए हुए थे। रात के समय गैरेज में केवल एक स्टाफ मौजूद था, लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण वह अंदर कमरे में सो रहा था। इसी दौरान बाहर आग लग गई, जिसकी जानकारी समय पर नहीं मिल सकी और आग तेजी से फैलती चली गई।

गैरेज संचालकों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई है कि यह सुनियोजित आगजनी हो सकती है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परसुडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आगजनी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक आकलन में इस घटना से गैरेज संचालकों और वाहन मालिकों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

RECENT ADDA.

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026

राज्य स्तरीय कराटे कैंप सफल, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.