Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»शराब माफिया से दहला परसुडीह, एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला
Jharkhand

शराब माफिया से दहला परसुडीह, एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 17, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news:परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झोलागौड़ा के लटकूगोड़ा इलाके में अवैध शराब बिक्री का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शराब माफिया से जुड़े लोगों ने विरोध करने पहुंचे एक ही परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें चारों लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, अवैध शराब विक्रेताओं ने पहले से ही 10 से 15 युवकों को मौके पर बुला रखा था। जैसे ही टिंकू, श्याम, श्याम की पत्नी और उसकी मां अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पहुंचे, आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को किसी तरह बचाया और सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुमकागोड़ा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री लंबे समय से धड़ल्ले से चल रही है। इससे पहले भी शराब माफिया द्वारा विरोध करने वालों के साथ मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। घायल महिला ने आरोप लगाया कि अवैध शराब की शिकायत कई बार पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस पर शराब माफिया से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की हिंसक घटनाएं दोबारा न हों।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.