फॉण्ट कनवर्टर NEW

फाइनेंस कंपनी लूटकांड का खुलासा: पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में राजेपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फाइनेंस कंपनी लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया है। घटना 29 जुलाई 2025 की है, जब भारत फाइनेंस की मधुबन शाखा से बदमाशों ने 79,180 रुपये की लूट को अंजाम

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में राजेपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फाइनेंस कंपनी लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया है। घटना 29 जुलाई 2025 की है, जब भारत फाइनेंस की मधुबन शाखा से बदमाशों ने 79,180 रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इस दौरान अपराधियों ने पासबुक, आधार कार्ड, मोबाइल और टैब भी लूट लिया था।

पुलिस ने घटना के बाद से ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय स्तर पर मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान नकरदेवा गांव निवासी भूषण कुमार, राजेपुर गांव के अभिषेक कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है।

डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कपड़े, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक पैनकार्ड भी बरामद किया है।

डीएसपी ने बताया कि ये तीनों अपराधी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि इनके और भी साथियों का इस लूटकांड में हाथ हो सकता है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा हो सके।

राजेपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोग पुलिस की तत्परता और तत्क्षण कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram