फॉण्ट कनवर्टर NEW

फायरिंग और लूट कांड से दहला हजारीबाग, पुलिस जांच में जुटी

Hazaribagh News : शहर के खिरगांव स्थित आरआर पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमार शुक्रवार रात अपराधियों के निशाने पर आ गए। अपराधियों ने उन पर हमला कर दो लाख 80 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना नमस्कार चौक के पास हुई,

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh News : शहर के खिरगांव स्थित आरआर पेट्रोल पंप के मैनेजर अवधेश कुमार शुक्रवार रात अपराधियों के निशाने पर आ गए। अपराधियों ने उन पर हमला कर दो लाख 80 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना नमस्कार चौक के पास हुई, जहां अपराधियों ने न केवल लूटपाट की बल्कि अवधेश कुमार पर फायरिंग भी की। गोलीबारी से घबराए मैनेजर बाइक से गिर पड़े और उनके हाथ में गंभीर चोट आई।

घायल मैनेजर को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार अवधेश कुमार बैंक बंद होने के कारण दिनभर का कलेक्शन पेट्रोल पंप मालिक के घर इमली कोठी चौक पहुंचा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

जांच में पता चला कि अपराधियों ने पहले से मैनेजर की रेकी कर रखी थी। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ संदिग्ध व्यक्ति पंप के आसपास घूमते देखे गए थे। शनिवार को बड़ा बाजार थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अपराधियों के वाहन को ट्रैक करने का प्रयास जारी है।

पुलिस घटनास्थल और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संदेह है कि इन्हीं फुटेज में कैद संदिग्धों ने वारदात को अंजाम दिया। लगातार हो रही लूट और हमलों की घटनाओं ने पेट्रोल पंप संचालकों और मैनेजरों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। आम लोग भी अपराधियों के बढ़ते मनोबल से चिंतित हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram