फॉण्ट कनवर्टर NEW

हाथ नहीं पैर से चला रहे थे थार; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कसा शिकंजा

U.P. News: देश में एसयूवी थार जितनी तेजी से लोकप्रिय हुई है, उतनी ही तेजी से कुछ बेपरवाह युवकों के कारण बदनाम भी हो रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हरियाणा के बल्लभगढ़ से सामने आया है, जहाँ तीन युवकों के थार कार

अपनी भाषा में पढ़ें

U.P. News: देश में एसयूवी थार जितनी तेजी से लोकप्रिय हुई है, उतनी ही तेजी से कुछ बेपरवाह युवकों के कारण बदनाम भी हो रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हरियाणा के बल्लभगढ़ से सामने आया है, जहाँ तीन युवकों के थार कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शुक्रवार शाम (5 दिसंबर) को सेक्टर-65, बल्लभगढ़ का यह वीडियो है, जिसमें तीन युवक एक पुराने मॉडल की ओपन थार में सवार होकर सड़क पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे। स्टंट करते समय सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि एक युवक ड्राइविंग सीट के ऊपर बैठकर स्टेयरिंग को अपने पैरों से कंट्रोल कर रहा था, जबकि दूसरा युवक इसे मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा था और तीसरा युवक गाड़ी के पीछे खड़ा होकर स्टंट का हिस्सा बन रहा था।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

स्थानीय निवासियों ने इस खतरनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। 42 सेकेंड के इस वीडियो में युवकों की लापरवाही साफ दिख रही थी।

जानकारों का कहना है कि इस तरह का खतरनाक स्टंट न सिर्फ इसे करने वालों की जान को खतरे में डालता है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष लोगों की जिंदगी से भी खिलवाड़ है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

युवकों की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है। फरीदाबाद पुलिस को वीडियो मिलते ही तुरंत कार्रवाई की। 6 दिसंबर को पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर का पोस्ट चालान किया और ₹7000 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने थार ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram