फॉण्ट कनवर्टर NEW

गोवा हादसे के बाद झारखंड सरकार एक्शन में: होटलों और अस्पतालों का 7 दिन में होगा सेफ्टी ऑडिट

Ranchi News: उत्तरी गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग की घटना, जिसमें झारखंड के तीन लोगों की जान चली गई, के बाद झारखंड सरकार तुरंत एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के सभी बार, रेस्टोरेंट,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: उत्तरी गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग की घटना, जिसमें झारखंड के तीन लोगों की जान चली गई, के बाद झारखंड सरकार तुरंत एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के सभी बार, रेस्टोरेंट, होटल और अस्पतालों की अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया है और सभी जिला अधिकारियों को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

मंत्री अंसारी ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यह सरकार किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गोवा जैसी कोई घटना झारखंड में होती है, तो अधिकारी सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे।

रसोई की सफाई और फायर सेफ्टी पर जोर

उन्होंने विशेष रूप से होटलों और रेस्टोरेंट मालिकों पर जोर दिया कि वे रसोई की सफाई का पूरा ध्यान रखें। मंत्री ने गैस पाइपलाइनों, चूल्हों और चिमनियों की नियमित तकनीकी जांच कराने तथा फायर सेफ्टी उपकरण और इमरजेंसी एग्जिट को पूरी तरह से चालू रखने के निर्देश दिए।

अंसारी ने गोवा हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के तीन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हर शोक संतप्त परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह झारखंड के मृतकों के परिवारों के लिए राज्य स्तरीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram