फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में पानी की बोरिंग पर बढ़ा खर्च, रिंग बोरिंग एसोसिएशन ने बढ़ाई दरें

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में बोरिंग कराकर भूजल निकालना अब पहले की तुलना में ज्यादा महंगा हो गया है। रांची रिंग बोरिंग ऑनर एसोसिएशन ने शुक्रवार को सुकुरहुटू, रिंग रोड स्थित एक बैठक में बोरिंग की दर में संशोधन करते हुए नई दर

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में बोरिंग कराकर भूजल निकालना अब पहले की तुलना में ज्यादा महंगा हो गया है। रांची रिंग बोरिंग ऑनर एसोसिएशन ने शुक्रवार को सुकुरहुटू, रिंग रोड स्थित एक बैठक में बोरिंग की दर में संशोधन करते हुए नई दर 110 रुपये प्रति फुट तय की है। यह दर तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने बताया कि बीते कुछ महीनों में मजदूरों की मजदूरी, मशीन ऑपरेशन लागत, उपकरणों की मरम्मत व रखरखाव, हैमर बिट और बोरिंग मशीन के जरूरी पार्ट्स की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी गई है। इन बढ़ते खर्चों को ध्यान में रखते हुए बोरिंग की दर बढ़ाना आवश्यक हो गया था। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस निर्णय को स्वीकार करते हुए ग्राहकों के लिए नई दर लागू करने पर सहमति जताई।

नई दर लागू होने के बाद अब लोगों को बोरिंग करवाने पर पुरानी तुलना में अधिक खर्च करना होगा, जिससे कई उपभोक्ताओं के बजट पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि एसोसिएशन का तर्क है कि बढ़ी दरें संचालन व्यय की वास्तविक लागत को संतुलित करेंगी।

बैठक में सुनील तिवारी, राजेश कुमार, प्रदीप प्रसाद, रूपेश गोप, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद आरिफ, विनोद वर्मा, प्रशांत गराई, सुरेंद्र वर्मा, संतोष अस्थाना, रवि वर्मा, रोहित बौधरी, असजद रेहान और राजू शर्मा सहित कई बोरिंग व्यवसायी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram