फॉण्ट कनवर्टर NEW

खाने का ऑर्डर हुआ महंगा, Zomato की प्लेटफॉर्म फीस में 20% बढ़ोतरी

India News: ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली दिग्गज कंपनी Zomato ने ग्राहकों को एक और झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाते हुए अब हर ऑर्डर पर 12 रुपये वसूलने का फैसला किया है। इससे पहले ग्राहक हर ऑर्डर पर 10

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली दिग्गज कंपनी Zomato ने ग्राहकों को एक और झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाते हुए अब हर ऑर्डर पर 12 रुपये वसूलने का फैसला किया है। इससे पहले ग्राहक हर ऑर्डर पर 10 रुपये चुकाते थे। यानी अब फूड ऑर्डर करने पर 20% ज्यादा खर्च करना होगा।

नई दरें पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि त्योहारी सीजन में ऑर्डर की डिमांड अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में डिलीवरी नेटवर्क और तकनीकी सिस्टम पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है। यही वजह है कि प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई गई है।

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल ही Zomato ने फीस 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दी थी। अब एक साल के अंदर दूसरी बार बढ़ोतरी ने ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फीस बढ़ने से ग्राहकों की नाराजगी बढ़ सकती है, लेकिन कंपनी का तर्क है कि यह कदम डिलीवरी सेवा और सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram