फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 साल की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ 40 साल की महिला फरार

India News: देहरादून के राजपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 साल की महिला अपनी 10 साल की बेटी के साथ अचानक लापता हो गई। महिला का पति मजदूरी करता है और बीते पांच महीनों से परिवार के साथ राजपुरा

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: देहरादून के राजपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 साल की महिला अपनी 10 साल की बेटी के साथ अचानक लापता हो गई। महिला का पति मजदूरी करता है और बीते पांच महीनों से परिवार के साथ राजपुरा में किराए के मकान में रह रहा है। पत्नी नैनीताल रोड स्थित एक होटल में काम करती थी। 28 जून को वह बेटी के साथ रोज की तरह घर से निकली लेकिन फिर वापस नहीं लौटी।

पति ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पीड़ित मजदूर बेहद परेशान है। उसका कहना है कि बेटी की पढ़ाई भी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। फिलहाल उसका 13 साल का बेटा ही उसके साथ घर पर रह रहा है।

पीड़ित ने शक जाहिर किया है कि उसकी पत्नी उसके जिगरी दोस्त के साथ फरार हो गई है। हालांकि उसने लिखित शिकायत में इसका जिक्र नहीं किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्ध दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मां-बेटी को अंतिम बार हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर देखा गया था, जहां से वे टैंपो में सवार होकर कहीं चली गईं। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मां-बेटी को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram