*पिठोरिया पुलिस की तत्परता से लापता दो नाबालिग बहनें सकुशल बरामद*
राॅंची : पिठोरिया थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बहनों को पिठोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चियों के सुरक्षित घर लौटने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को दोनों नाबालिग बहनों के लापता होने की सूचना परिजनों ने पिठोरिया थाना में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दोनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसी दिन दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनों बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया। बेटियों के सकुशल वापस मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
बच्चियों की सकुशल बरामदगी में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय एवं एसआई संतोष कुमार दास की भूमिका सराहनीय रही।




