Skip to content
Log In
पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

Health News: सुबह-सुबह गर्म पानी पीने की आदत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में इसे अमृत तुल्य माना गया है और आज विज्ञान भी मानता है कि गुनगुना पानी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। गर्म पानी का सबसे पहला असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी कब्ज से राहत देता है और पेट साफ रखता है। जब खाना अच्छे से पचने लगे, तो शरीर हल्का महसूस करता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

यही वजह है कि नियमित रूप से गर्म पानी पीना वजन घटाने में भी मददगार माना जाता है। इसके साथ ही पेट में गैस, जलन या भारीपन की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाती है। गुनगुना पानी शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसे पीने से पसीना और पेशाब ज्यादा आता है, जिससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। यही कारण है कि त्वचा साफ और चमकदार दिखने लगती है। चेहरे पर प्राकृतिक निखार बनाए रखने के लिए भी यह आदत फायदेमंद मानी जाती है। गर्म पानी का असर गले और सर्दी-जुकाम में भी देखा जाता है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय

गले की खराश या नाक बंद होने पर यह तुरंत राहत देता है। अगर इसमें शहद और नींबू मिला लिया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। यह मिश्रण पाचन को दुरुस्त करने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करता है। दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद रात को एक कप गुनगुना पानी पीने से भी फायदा मिलता है। यह शरीर को शांत करता है, मन को सुकून देता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर बनाता है। मानसिक तनाव कम करने का यह एक आसान और घरेलू उपाय है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *