Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बाल विवाह पर जागरूकता अभियान चलाया

Ranchi : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन में गुरुवार को कांटाटोली चौक स्थित होटल जेनिस्टा ईन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और स्पार्क एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, स्पार्क एनजीओ के सचिव एच.आई. फातमी, को-ऑर्डिनेटर मो. शमशाद, पीएलवी लता कुमारी, युधिष्ठिर महतो सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने प्रतिभागियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। विशेषकर लड़कियाँ कम उम्र में शिक्षा से वंचित हो जाती हैं और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

उन्होंने बताया कि बाल विवाह अधिनियम के तहत दोषियों पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। सिन्हा ने विवाह पंजीकरण की अनिवार्यता पर जोर देते हुए झारखंड कंपलसरी रजिस्ट्रेशन ऑफ मैरिज एक्ट-2017 की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चाहे विवाह हाल में हुआ हो या वर्षों पहले, सभी विवाहित दंपतियों को विवाह पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट-1954 और हिंदू मैरिज एक्ट-1955 के प्रमुख प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी। सिन्हा ने कहा कि बाल विवाह उन्मूलन डालसा का प्रमुख लक्ष्य है और इसके लिए नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़-नाटक आयोजित किए जाते हैं।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *