Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने तमाड़ प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा पर विशेष बल
#Trending

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने तमाड़ प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा पर विशेष बल

By Muzaffar HussainNovember 8, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 8 नवम्बर 2025 को तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेख रख-रखाव, जनशिकायत निवारण, पेंशन योजनाओं और भूमि संबंधित मामलों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि पूरे जिले में इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार किए जाएंगे ताकि सरकारी कार्य संस्कृति में सुधार आए। उन्होंने कर्मियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कार्यालय में समयपालन और अनुशासन सर्वोपरि होना चाहिए।”

बिचौलियों पर सख्त रुख, अनुशासन पर जोर

श्री भजन्त्री ने निर्देश दिया कि तमाड़ प्रखंड कार्यालय में किसी भी प्रकार के बिचौलिये नहीं दिखने चाहिए। यदि बिचौलिया गतिविधि पाई गई तो संबंधित कर्मियों पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जनता से शालीनता से मिलें, उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनें और सही जानकारी दें।

भूमि संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि कई भूमि संबंधी प्रकरण लंबित हैं। इस पर उन्होंने सभी कर्मियों को चेतावनी दी कि भूमि मामलों का ससमय निष्पादन किया जाए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शिता पर बल

उपायुक्त ने उपस्थित आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में श्री भजन्त्री ने कहा कि वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित है, तो ऐसे मामलों की पहचान कर तत्काल निवारण किया जाए।

अबुआ आवास योजना पर विशेष निर्देश

उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अबुआ आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों को समय पर राशि भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी परिवार बेघर न रहे, इसलिए इस योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वच्छता और कार्यालय व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश

श्री भजन्त्री ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए ताकि जनता को साफ और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

हाईवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण स्थल का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण हेतु अधिग्रहीत भूमि का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो बेसरा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के.के. राजहंस, उप समाहर्ता भूमि सुधार छवि बाला बारला, अंचल अधिकारी बुण्डू हंस हेमरोम, प्रखंड विकास पदाधिकारी तमाड़ सावित्री कुमारी, अंचल अधिकारी समरेश भंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.