फॉण्ट कनवर्टर NEW

विज्ञान दिवस केे मौके पर उपायुक्त ने तीन शिक्षकों को किया सम्मानित

रांची। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शु्क्रवार 28 फरवरी 2025 को अपने आवासीय कार्यालय में जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के विज्ञान विषय के तीन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इनका चयन सभी प्रखंडों से नामित शिक्षकों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शु्क्रवार 28 फरवरी 2025 को अपने आवासीय कार्यालय में जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के विज्ञान विषय के तीन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इनका चयन सभी प्रखंडों से नामित शिक्षकों की जिला स्तरीय साक्षात्कार क़े आधार पर किया गया था, जिसका मापदंड शिक्षकों द्वारा अपनाए गए नवाचार, शिक्षण रोचकता एवं बेहतर परिणाम था। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा विज्ञान की शिक्षा समाज के विकास और प्रौद्योगिकी की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चयनित शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज भी उपस्थित थे।

येे शिक्षक हुए सम्मानित

  • यू धनेश्वर राव, स्नातक प्रशिक्षित विज्ञान शिक्षक, रा. म. वि., लेटे, लापुंग।
  • अनुज कुमार श्रीवास्तव, स्नातक प्रशिक्षित विज्ञान शिक्षक, रा. म. वि., ईंद, अनगड़ा।
  • देवंती कुजूर, स्नातक प्रशिक्षित विज्ञान शिक्षिका, रा.म. वि., बेयासी, चान्हो।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram