फॉण्ट कनवर्टर NEW

JUTAN ने डोरंडा कॉलेज के प्राध्यापक प्रो मतीउर रहमान के तबादले पर जताया क्षोभ

रांची। JUTAN ( Jharkhand University Teachers Association) ने डोरंडा कॉलेज के प्राणीविज्ञान के प्राध्यापक प्रो मतीउर रहमान के अप्रत्याशित तबादले पर क्षोभ जताया है। संगठन अध्यक्ष जगदीश लोहरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि डोरंडा कॉलेज में प्राणीविज्ञान में यूजी से लेकर पीजी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। JUTAN ( Jharkhand University Teachers Association) ने डोरंडा कॉलेज के प्राणीविज्ञान के प्राध्यापक प्रो मतीउर रहमान के अप्रत्याशित तबादले पर क्षोभ जताया है। संगठन अध्यक्ष जगदीश लोहरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि डोरंडा कॉलेज में प्राणीविज्ञान में यूजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई होती है। श्री रहमान के तबादले के बाद उक्त कॉलेज में एकमात्र प्राध्यापक रह गए हैं। विज्ञान के किसी भी विषय में यूजी और पीजी का संचालन एक कठिन कार्य है। संंगठन का यह मानना है कि प्राध्यापकों का तबादला कुलपति महोदय का विशेषाधिकार है लेकिन एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में अकारण तबादले से पूर्व संबंधित प्राध्यापक की राय लेने पर विवि प्रशासन और प्राध्यापकों के बीच सहयोग की भावना का संचार होता है। संंगठन यह भी स्वीकार करता है कि राज्य के विश्वविद्यालयों में प्राध्यापकों की घोर कमी है, लेकिन दूरस्थ कॉलेजों में पदस्थापित प्राध्यापक, जो किसी पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्यावश रांची आना चाहते हैं या जिन विषयों में दूरस्थ कॉलेजों में छात्रों की संख्या नहीं है, वैसे स्थानों में पदस्थापित प्राध्यापकों का अधिक छात्रों की संख्या वाले महाविद्यालय में पदस्थापित करने पर कुछ हद तक इन समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है। संगठन ने कुलपति से आग्रह करते हुए कहा है कि उक्त तबादले पर पुनर्विचार किया जाए। साथ ही, संगठन ने राज्यभर के विवि में प्राध्यापकों की अविलंब बहाली की प्रक्रिया शुरू करने की मांग राज्य सरकार से की है ताकि उच्च शिक्षा मेंं पठन-पाठन सुव्यवस्थित रूप से चलता रहे। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram