Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को समय पर कार्रवाई का आदेश

रांची समाहरणालय में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। इसमें डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पंजी-2 में सुधार, जमीन पर कब्जा, गैस सिलेंडर की उपलब्धता और पेंशन भुगतान से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।

रांची : रांची समाहरणालय में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। इसमें डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पंजी-2 में सुधार, जमीन पर कब्जा, गैस सिलेंडर की उपलब्धता और पेंशन भुगतान से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।

डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर दिया सुझाव

जनता दरबार में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर भी लोगों ने अपनी परेशानी बताई। इस पर डीसी ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बाजार से 5 किलोग्राम का गैस सिलेंडर लेने का सुझाव दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर जरूरी कार्रवाई करने को कहा।

वहीं, सोनाहातू में बाजार समिति की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास की शिकायत भी मिली। डीसी ने अनुमंडल पदाधिकारी को जमीन सुरक्षित रखने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पेंशन भुगतान की परेशानी दूर करने का निर्देश

इंदिरा गांधी पेंशन योजना से जुड़ी शिकायतों पर डीसी ने बताया कि रांची जिले के करीब 50 प्रतिशत लाभुकों के खातों में पेंशन की राशि भेजी जा चुकी है। बाकी लाभुकों को भुगतान में हो रही तकनीकी और अन्य समस्याओं को दूर किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष लाभुकों के खातों में भी जल्द राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

तय समय पर शिकायतों का समाधान करें अधिकारी

डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों से आवेदन मिलने के बाद निर्धारित समय-सीमा में उसका समाधान करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य प्रशासन और आम लोगों के बीच दूरी कम करना है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे केवल शिकायतें दर्ज न करें, बल्कि उनका वास्तविक समाधान भी सुनिश्चित करें।

व्हाट्सएप पर भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत

रांची जिला प्रशासन ने आम लोगों की शिकायतों के लिए आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर अपनी समस्याएं और शिकायतें भेज सकते हैं।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *