Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

सड़क परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जताई नाराजगी

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में गुरुवार को जिले में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने एक-एक कर सभी परियोजनाओं की स्थिति जानी और जिन कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण आमजन की सुविधा और विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

श्री भजन्त्री ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि क्या किसी परियोजना में जिला प्रशासन स्तर पर कोई विवाद या अड़चन है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें।

सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी सड़क परियोजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जानी चाहिए।

बैठक में अपर समाहर्ता राम नारायण सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी के.के. राजहंस, कार्यपालक अभियंता विनोद कच्छप, एसडीओ सुमन कुमार, प्रवीण कुमार सहित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *