Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

चिलदाग गांव में डालसा का डोर-टू-डोर अभियान, 13 दिसंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से सोमवार को अनगड़ा प्रखंड की चिलदाग पंचायत स्थित चिलदाग गांव में घर-घर जाकर कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से सोमवार को अनगड़ा प्रखंड की चिलदाग पंचायत स्थित चिलदाग गांव में घर-घर जाकर कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

बच्चों की शिक्षा पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में पीएलवी बेबी सिन्हा ने नालसा, झालसा और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नालसा की ‘शिक्षा-2026’ योजना के बारे में बताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना डालसा का प्रमुख लक्ष्य है।

बाल श्रम और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक

पीएलवी मालती देवी, मीना श्रीवास्तव और शिला देवी ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका और कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान बाल श्रम, बाल विवाह और विधवा पेंशन से जुड़े विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया।

वहीं, पीएलवी शिला तिग्गा ने ‘संवाद’ योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से आदिवासी समुदाय के लोगों को उनकी स्थानीय भाषा और संस्कृति के अनुसार कानूनी जानकारी दी जाती है।

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

13 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

अभियान के दौरान ग्रामीणों के बीच सरकारी योजनाओं से संबंधित पर्चे भी बांटे गए। साथ ही लोगों को आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में पीएलवी बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, मीना श्रीवास्तव, शिला देवी, सुनीता कुमारी समेत डालसा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *