Skip to content
Log In
मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख विधानसभा स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

लतरातु से उलिहातू तक साइकिल रैली शुरू, झारखंड के छिपे पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने की पहल

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “नो योर टूरिस्ट पैलेस” कार्यक्रम के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का फ्लैग ऑफ आज बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा शहरी विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया।

रैली का उद्देश्य झारखंड के छिपे हुए पर्यटन स्थलों को जन-जन तक पहुँचाना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान दिलाना है। यह रैली बापू वाटिका, मोरहाबादी से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक जाएगी। 14 नवम्बर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवम्बर को साइकिल यात्री खूंटी से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेंगे, जहां महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रैली का समापन होगा।

यह भी पढ़ें: मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि “नो योर टूरिस्ट पैलेस” कार्यक्रम झारखंड के पर्यटन मानचित्र को नई दिशा देगा और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल युवाओं में पर्यटन के प्रति रुचि और साहसिक भावना को भी प्रोत्साहित करेगी।

कार्यक्रम के दौरान सचिव, खेल एवं युवा मामले विभाग मनोज कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, खेल निदेशक शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *