फॉण्ट कनवर्टर NEW

चेहरे के दाग-धब्बे और हेयर फॉल से हैं परेशान? ऐसे करें करी पत्ते का इस्तेमाल

करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा के दाग-धब्बे दूर कर चेहरे को बेदाग बनाते हैं और बालों का झड़ना रोककर उन्हें मजबूत व चमकदार करते हैं।
करी पत्ते के फायदे

अपनी भाषा में पढ़ें

Beauty Adda: भोजन का स्वाद बढ़ाने के अलावा करी पत्ता त्वचा और बालों की सुंदरता निखारने में भी बेहद असरदार साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और आयरन पाए जाते हैं, जो स्किन और बालों को पोषण देकर स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। करी पत्ते का नियमित सेवन और इसके विभिन्न फेस व हेयर मास्क का उपयोग दाग-धब्बों, पिंपल्स, हेयर फॉल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर है।

Read more: Curly Hair Care Tips: घुंघराले बालों की देखभाल के लिए आसान घरेलू आदतें

चेहरे के दाग-धब्बे और पिंपल्स के लिए फेस मास्क

करी पत्ते में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स को हटाकर चेहरे को चमकदार बनाते हैं। फेस मास्क तैयार करने के लिए 10 से 15 ताजे करी पत्तों को धोकर पीस लें। इस पेस्ट में 1 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार आता है।

मुलायम और ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं होममेड सीरम

स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए 15 ताजे करी पत्तों को गुलाब जल के साथ पीसकर छान लें। इस रस में एलोवेरा जेल मिक्स करें। अगर ऑयली स्किन है तो कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं और ड्राई स्किन के लिए 1 विटामिन ई कैप्सूल डालें। इस सीरम को एयरटाइट बोतल में भरकर फ्रिज में रखें और रात को सोने से पहले चेहरे पर कुछ बूंदें लगाएं।

बालों का झड़ना रोकने के लिए घर पर बनाएं तेल

बढ़ते तनाव और दूषित पानी से होने वाले हेयर फॉल को रोकने के लिए करी पत्ते का तेल फायदेमंद है। इसके लिए आधा कटोरी नारियल तेल में 20 ताजे करी पत्ते डालकर गर्म करें। जब तेल का रंग गहरा हरा-काला होने लगे, तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसे छानकर बोतल में रख लें और बालों की जड़ों में लगाएं।

Read more: बढ़ती उम्र में युवा और खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये 4 जीवनशैली टिप्स

हेयर ग्रोथ, शाइन और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के उपाय

बालों की तेजी से ग्रोथ और चमक के लिए 15–20 करी पत्ते, 2 चम्मच दही या नारियल तेल और 1 चम्मच रातभर भीगे हुए मेथी दाने को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। वहीं, ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए 20 से 23 करी पत्तों के पेस्ट में दही मिलाकर सिर पर लगाएं और आधे घंटे बाद बाल धो लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram