फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर के मौनी बाबा मंदिर परिसर में पुआल में लगी आग, बाल-बाल बचीं गायें

सोनारी स्थित मौनी बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को अचानक पुआल में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: सोनारी स्थित मौनी बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को अचानक पुआल में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और सोनारी थाना को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

बताया गया कि मंदिर परिसर में गोशाला भी संचालित होती है, जहां करीब पांच गायें हैं। गायों के चारे के लिए परिसर में पुआल रखा गया था। इसी पुआल में अचानक आग लग गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगने की आशंका है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गायों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram