फॉण्ट कनवर्टर NEW

चुटूपालू घाटी में कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

चुटूपालू घाटी में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सारा तबस्सुम के रूप में हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: चुटूपालू घाटी में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सारा तबस्सुम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे और सभी रांची से रामगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में सारा तबस्सुम की मौत हो गई। वहीं फिरोज राही (48), तरजा सलिया (23), सिफ्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन (10) और अनुजा तबस्सुम घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और होप अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतका रामगढ़ एसडीपीओ अकरम रजा की मौसी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चुटूपालू घाटी में पहले भी कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram