फॉण्ट कनवर्टर NEW

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को डीसी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर काला दिवस मनाया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को डीसी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर काला दिवस मनाया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। कार्यक्रम की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। उन्होंने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट हमारा, अधिकार हमारा’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी के आरोपों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है।

विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई का किया विरोध

कांग्रेस नेताओं ने विपक्षी नेताओं और सांसदों के खिलाफ कथित कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए। पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाब देने और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

डीसी को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, सनी सिंह, सचिन सिंह, निखिल तिवारी और नीलानी सिन्हा समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने इस प्रदर्शन के जरिए चुनावी पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram