फॉण्ट कनवर्टर NEW

नाइजीरिया में गूंजा बिहार का नाम: तुषार कुमार ने कॉमनवेल्थ में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Fencing 2026: बिहार सहकारिता विभाग के लिपिक तुषार कुमार ने नाइजीरिया में सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: नाइजीरिया के लागोस शहर में आयोजित सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में बिहार के तुषार कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। तुषार कुमार ने यह सफलता भारतीय पुरुष फॉयल टीम के साथ हासिल की। तुषार कुमार वर्तमान में बिहार सरकार के सहकारिता विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग समेत पूरे राज्य में खुशी की लहर है।

Read more: 105 KM पैदल कांवड़ यात्रा और शिवाभिषेक से गूंजा बिहार, जानें कहां-कहां लगी है भीड़

मंत्री रामकृपाल यादव ने दी बधाई

तुषार कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सहकारिता विभाग के मंत्री रामकृपाल यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि यह तुषार की कड़ी मेहनत और लगन का सुखद परिणाम है। विभाग के किसी कर्मचारी का अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे राज्य के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने जताई खुशी

विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह और सहयोग समितियों के निबंधक रजनीश कुमार सिंह ने भी तुषार कुमार की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि तुषार का यह प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने तुषार को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

Read more: नालंदा में गूंजी देशभक्ति: मंत्री श्रवण कुमार ने एनसीसी कैडेटों को दिलाई तिरंगे की शपथ

उज्ज्वल भविष्य की कामना

सहकारिता विभाग परिवार ने आधिकारिक तौर पर तुषार कुमार की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। पूरे विभाग ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी खेल प्रतियोगिताओं में नए रिकॉर्ड बनाने की कामना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram