फॉण्ट कनवर्टर NEW

रिटायरमेंट के बाद CMPF-पेंशन भुगतान के नाम पर रिश्वत, दो क्लर्क गिरफ्तार

रिटायरमेंट के बाद CMPF और पेंशन का भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में धनबाद CBI ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना में CBI की टीम ने दो डीलिंग क्लर्कों को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: रिटायरमेंट के बाद CMPF और पेंशन का भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में धनबाद CBI ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना में CBI की टीम ने दो डीलिंग क्लर्कों को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

CBI इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में टीम सुबह गोविंदपुर परियोजना कार्यालय पहुंची। करीब साढ़े 11 बजे टीम ने कार्रवाई करते हुए CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया।

रिटायर्ड कर्मचारी से मांगी गई थी रिश्वत

मामला जनता नगर निवासी रसूल जमा से जुड़ा है। वह परियोजना के सर्वे विभाग में काम करते थे और करीब सात महीने पहले रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उनका CMPF और पेंशन का भुगतान अटका हुआ था।

आरोप है कि भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के नाम पर दोनों कर्मचारियों ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर रसूल जमा ने धनबाद CBI में लिखित शिकायत की थी।

शिकायत के बाद CBI ने बिछाया जाल

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद CBI ने दोनों कर्मचारियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को जैसे ही तय रिश्वत की रकम दी गई, पहले से मौजूद CBI टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम दोनों कर्मचारियों को अपने साथ ले गई। एजेंसी अब रिश्वत मांगने और भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram