Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

CM हेमंत सोरेन ने किया चांडिल डैम का भ्रमण, पर्यटन और बिजली उत्पादन बढ़ाने पर जोर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपने परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम पहुंचे। यहां उन्होंने डैम की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और इसे विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही।

चांडिल: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपने परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम पहुंचे। यहां उन्होंने डैम की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और इसे विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ डैम के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने, जल प्रबंधन में सुधार करने, चांडिल परियोजना के काम में तेजी लाने और बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

पर्यटन से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। इसे बेहतर पर्यटन स्थल बनाने के लिए पर्यटकों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने नौकायन की व्यवस्था को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पर्यावरण को ध्यान में रखकर होगा विकास

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

इसके लिए अधिकारियों को पर्यावरण-अनुकूल विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया गया।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और चांडिल के एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *