फॉण्ट कनवर्टर NEW

हेसाग में सरकारी बिजली उपकरणों की बरामदगी का दावा, विभाग ने शुरू की जांच

डोरंडा विद्युत डिवीजन क्षेत्र के हेसाग गांव में सरकारी बिजली उपकरणों की कथित बरामदगी को लेकर विद्युत विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष संजय महली की शिकायत के बाद विभागीय टीम ने अनवर अंसारी के घर पर छापेमारी की।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: डोरंडा विद्युत डिवीजन क्षेत्र के हेसाग गांव में सरकारी बिजली उपकरणों की कथित बरामदगी को लेकर विद्युत विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष संजय महली की शिकायत के बाद विभागीय टीम ने अनवर अंसारी के घर पर छापेमारी की।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में बिजली से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं। इनमें बिजली के तार, केबल, ट्रांसफॉर्मर, इंसुलेटर, एमसीबी बॉक्स और रेल पोल समेत कई अन्य सामान शामिल हैं।

करोड़ों की सामग्री होने की संभावना

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, बरामद सामग्री की कीमत करोड़ों रुपये होने की संभावना है। हालांकि, सामान की सही कीमत और उसके सरकारी होने की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

सामान की सूची तैयार कर रही टीम

मौके पर विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय और डोरंडा डिवीजन के अधिकारी मौजूद हैं। विभागीय टीम बरामद सामान की गिनती, पहचान और सूची तैयार कर रही है।

जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद बिजली उपकरण किस मात्रा में हैं और वे विभाग के किस स्टोर या कार्यस्थल से संबंधित हैं। कार्रवाई के दौरान कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता सौरव कुमार, कनीय अभियंता और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram